🌹🌹 *स्पर्श गुंजन* 🌹🌹
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯
*अंतराष्ट्रीय योग दिवस*
तन और मन की रहे स्वस्थता तो,
जीवन भी सदा स्वस्थ बन जाता है ।
स्वास्थ्य सुख है सर्वोच्च जगत में,
पहला सुख निरोगी काया कहलाता है।
पुरातन संस्कृति ने सिखाया हमें,
स्वस्थता सफलता की कुंजी है ।
विरासत में मिले हमें ध्यान योग,
जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है ।
वशिष्ठ, कृष्ण, महावीर, पतंजलि,
आदि शंकराचार्य और गोरखनाथ ।
प्राचीन भारत के थे सब महायोगी,
किया योग साधना को जग प्रख्यात ।
आज नमन करता है जगत सारा,
ध्यान, योग साधना को बारम्बार ।
नमन भारत के महयोगियों को,
जग नहीं भूलेगा यह उपकार ।
आओं बढ़ें हम भी उस पथ पर,
जीवन अपना सफल बनाए ।
करें *"स्पर्श"* स्वस्थता जीवन में,
स्वस्थ समाज और राष्ट्र बनाए ।
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Comments
Post a Comment