Skip to main content

HAPPY MOTHER'S DAY

"माँ"

"माँ" शब्द मैं सम्पूर्ण बृहमाण्ड है, समाया

"माँ " की ममता अब तक कौन है,समझ पाया !

"माँ " शब्द सुनते ही कानो मैं मिश्री घुल जाती हैं,

"माँ" ही है जो हमारे दिलो पर छाप छोड़ जाती है !

"माँ" पुकारते ही दिल एक अलग अनुभव है करता,

जो हमे हमारी "माँ" और खुद "माँ" होने की याद दिलाता !

"माँ" वो है जो न सिर्फ हमें इस दुनिया में लायी हैं,

बल्कि उसने ही हमें दुनियादारी भी समझाई है !

बच्चे के मुख से पहला शब्द जो निकला वो,हैं "माँ"

स्त्री जीवन जिसे सुनकर पूरा हुआ वो है "माँ"!

केवल " माँ "हैं जो हमारे भविष्य के बारे मैं हैं सोचती,

जिसकी दुनिया हमसे ही शुरू और हम पर ही हैं, खत्म होती!

" माँ " वो नही जिसके सजदे मैं हम है, सर झुकाते,

"माँ" वो है जिसकी वजह से हम  गर्व है,कर पाते !

वो हमारे कुछ कहे बिना ही सब समझ जाती है,

वही हैं, जो हमारे दिल की हर बात पढ़ पाती हैं !

"माँ" की गोद वो आरामदायक बिछौना हैं,

जिस पर हर बच्चा चैन की नींद सोता हैं !

"माँ" का हाथ सदा हमारे सर पर होता हैं ,

जो हमे हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति देता है !

उम्र के हर पड़ाव मैं हमे "माँ" की आवश्यकता हैं ,

हर दर्द में हमारे मुख से "माँ" ही निकलता हैं !

बच्चा बड़ा होकर भी "माँ" के लिये बच्चा ही होता हैं ,

यही वो एहसास है, जो हरपल "माँ" की याद दिलाता हैं !

"माँ" शब्द का सार जब समझ मैं आया ,

जब ईश्वर ने उस एहसास का अनुभव  हमें कराया !

"माँ" की तुलना किसी से की नही जा सकती ,

एक "माँ" हैं जिसकी जगह किसी को दी नही जाती !

उसकी ममता को शब्दो मैं बया नही किया जाता ,

वो "माँ" हैं जिसकी भावनाओ का मोल नही आंका जाता !

वो अनमोल हैं इसलिए तो "माँ" हैं

                  "माँ"

दुनिया का सारा प्यार इसी शब्द से शुरू होता हैं ,

इसी शब्द पर खत्म हो जाता हैं !

इसीलिए "माँ"की व्याख्या करना

मुश्किल ही नही नामुमकिन हो जाता हैं !

दिल "माँ" के दुलार की गर्माहट महसूस करे जिस दिन,

तब होगा   "मदर्स डे" मनाओ उसी दिन !!

 HAPPY MOTHER'S DAY

Comments

Popular posts from this blog

संयुक्त परिवार के लाभ

Kahani ( कहानी )हृदय परिवर्तन

🌷🌷🌷हृदय परिवर्तन 🌷🌷🌷 . एक राजा को राज भोगते काफी समय हो गया था। बाल भी सफ़ेद होने लगे थे। . एक दिन उसने अपने दरबार में उत्सव रखा और अपने गुरुदेव एवं मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया। . उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया। . राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दीं, ताकि नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे उसे पुरस्कृत कर सकें। . सारी रात नृत्य चलता रहा। ब्रह्म मुहूर्त की बेला आयी। नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है, उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा - . बहु बीती, थोड़ी रही, पल पल गयी बिताई। एक पलक के कारने, ना कलंक लग जाए। . अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अर्थ निकाला। तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा। . जब यह बात गुरु जी ने सुनी। गुरु जी ने सारी मोहरें उस नर्तकी के सामने फैंक दीं। . वही दोहा नर्तकी ने फिर पढ़ा तो राजा की लड़की ने अपना नवलखा हार नर्तकी को भेंट कर दिया। . उसने फिर वही दोहा दोहराया तो राजा के पुत्र युवराज ने अपना मुकट उतारकर नर्तकी को समर्पित कर दिया। . नर...

Kavita: ऐ सुख तू कहाँ मिलता है..

Very Beautifully Written...👌😊 ऐ सुख तू कहाँ मिलता है..ऐ सुख तू कहाँ मिलता है.. क्या तेरा कोई स्थायी पता है.. क्यों बन बैठा है अन्जाना.. आखिर क्या है तेरा ठिकाना.. कहाँ कहाँ ढूंढा तुझको.. पर तू न कहीं मिला मुझको.. ढूंढा ऊँचे मकानों में.. बड़ी बड़ी दुकानों में.. स्वादिस्ट पकवानों में.. चोटी के धनवानों में.. वो भी तुझको ढूंढ रहे थे.. बल्कि मुझको ही पूछ रहे थे.. क्या आपको कुछ पता है.. ये सुख आखिर कहाँ रहता है..? मेरे पास तो दुःख का पता था.. जो सुबह शाम अक्सर मिलता था.. परेशान होके रपट लिखवाई.. पर ये कोशिश भी काम न आई.. उम्र अब ढलान पे है.. हौसले थकान पे है.. हाँ उसकी तस्वीर है मेरे पास.. अब भी बची हुई है आस.. मैं भी हार नही मानूंगा.. सुख के रहस्य को जानूंगा.. बचपन में मिला करता था.. मेरे साथ रहा करता था.. पर जबसे मैं बड़ा हो गया.. मेरा सुख मुझसे जुदा हो गया.. मैं फिर भी नही हुआ हताश.. जारी रखी उसकी तलाश.. एक दिन जब आवाज ये आई.. क्या मुझको ढूंढ रहा है भाई.. मैं तेरे अन्दर छुपा हुआ हूँ.. तेरे ही घर में बसा हुआ हूँ.. मेरा नही है कुछ भी मोल.....